हरिद्वार, फरवरी 20 -- वजीराबाद कन्या हाईस्कूल में शुक्रवार को किशोरावस्था जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। छात्राओं को स्वास्थ्य और लक्ष्य निर्धारण पर मार्गदर्शन मिला। डॉ. श्वेता शर्मा खंडूरी ने किशोरावस्था में सही जानकारी बेहद जरूरी है, ताकि भ्रम और भय से दूर रहा जा सके। उन्होंने संतुलित दिनचर्या, पौष्टिक आहार और सकारात्मक सोच को स्वस्थ विकास की कुंजी बताया। डॉ. सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि किशोरावस्था जीवन की नींव रखने का समय है। इसी दौर में शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और मनोसामाजिक परिवर्तन भविष्य की दिशा तय करते हैं। उन्होंने अंतरिक्ष यात्री दिवंगत कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स के प्रेरक प्रसंगों का उल्लेख करते हुए छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित करते हुए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। विशेषज्ञों ने समय प्रबंधन, तनावमुक्ति और आत्मविश्वास...