गाज़ियाबाद, मई 6 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। वसुंधरा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में मंगलवार को पीयर एजुकेटर्स लीडरशिप कॉन्क्लेव हुआ। कार्यक्रम में किशोरों के समक्ष बुलीइंग, सहपाठी दबाव, लक्ष्य निर्धारण और नशा सेवन जैसी चुनौतियों पर केंद्रित रहा। विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, जीवन कौशल और नेतृत्व क्षमता बनाने वाले आयोजन में 20 विद्यालयों के लगभग 150 छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कुमार ने छात्रों को जिम्मेदार नेतृत्वकर्ता और बदलाव के प्रतिनिधि बनने के लिए प्रेरित किया। एक्सप्रेशंस इंडिया के कार्यक्रम निदेशक डॉ. जितेंद्र नागपाल, गीता मेहरोत्रा, नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल की उपनिदेशक मधुमिता बरुआ विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.