भागलपुर, अप्रैल 5 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। आईएमए हेल्थ वीक के तहत शुक्रवार को बीएन कॉलेज में अर्बन हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। आईएमए भागलपुर द्वारा आयोजित इस प्रोग्राम में मौजूद वक्ताओं व विशेषज्ञ चिकित्सकों के जरिए कॉलेज के छात्रों ने किशोरावस्था में किशोरों में होने वाली मानसिक, शारीरिक समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बीएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार ठाकुर ने कहा कि किशोरावस्था में होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर मन में कई प्रकार की आशंकाएं होती हैं। उम्मीद है कि ये जागरूकता कार्यक्रम कॉलेज के छात्रों के मन में उत्पन्न होने वाले सवालों का सटीक जवाब देने में सफल होगा। बतौर विशिष्ट अतिथि टीएमबीयू के सिंडिकेट सदस्य डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा ने कहा कि मार्ग दुर्घटना में घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.