रांची, जनवरी 31 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत किशोरगंज रोड नंबर-5 में शनिवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब किन्नरों के एक समूह ने जमकर हंगामा किया। किन्नरों का आरोप था कि स्थानीय निवासी द्वारा उन पर अभद्र टिप्पणी की गई और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। हंगामे की सूचना मिलते ही सुखदेवनगर थाना पुलिस और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे किन्नरों का एक समूह बधाई गीत गाने और बख्शीश लेने के लिए किशोरगंज गया हुआ था। जब वे रोड नंबर-5 पर पहुंचे, तो वहां रहने वाले पेशे से अधिवक्ता मनमोहन साहू ने उन पर कुछ फब्तियां कसीं। किन्नरों ने जब इसका विरोध किया, तो आरोप है कि मनमोहन साहू ने उनके साथ हाथापाई की और थप्पड़ जड़ दिया। सहयोगियो...