आजमगढ़, जुलाई 24 -- अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। चार लोगों ने उसे अगवा कर गैंगरेप किया था। बेहोशी की हालत में गांव के पास छोड़कर फरार हो गए थे। किशोरी की मां की तहरीर पर ने पुलिस तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरी को सोमवार को गांव के चार लोगों ने अगवा कर लिया था। उसके साथ दुष्कर्म किया था। सोमवार की रात में गांव के पास छोड़कर फरार हो गए। किशोरी बेहोशी की हालत में मिली थी। उसे अहरौला सीएचसी में भर्ती कराया गया था। किशोरी के होश में आने पर परिवार के लोगों को घटना की जानकरी हुई। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। अहरौला थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी करिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.