बगहा, दिसम्बर 11 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय। नगर निगम प्रशासन द्वारा नगर के ऐतिहासिक किशुन बाग मंदिर का सौंदरीकरण किया जाएगा।नगर निगम बोर्ड से पारित होने के आधार पर नगर निगम प्रशासन द्वारा इसकी नियमानुसार निविदा भी जारी कर दी गई है। 11 लाख की लागत से मंदिर परिसर की चाहरदीवारी के साथ-साथ पेबर ब्लॉक लगाने और टाइल्स लगाने का काम किया जाएगा। निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि दशकों से उपेक्षित और बदहाल को सुरक्षित और मूल स्वरूप में सुसज्जित बनाया जाएगा। बेतिया राज में स्थापित ऐतिहासिक धरोहरों का जीर्णोद्धार हो रहा है। उसी कड़ी में प्रस्तावित मां कालीधाम कॉरिडोर के समीपवर्ती किशुन बाग मंदिर परिसर की चहारदीवारी के साथ परिसर का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। निर्धारित समय सीमा के अंदर निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.