मैनपुरी, फरवरी 14 -- महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पिछले तीन दिनों से मध्य प्रदेश से कांवड़ियों का आवागमन जारी है। श्रद्धालुओं ने बताया कि किशनी-रामनगर मार्ग पर उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह गहरे गड्ढों और जलभराव के कारण यात्रा कठिन हो गई है। भक्तों ने प्रदेश सरकार से इस मार्ग को दुरुस्तीकरण करवाने की मांग की है ताकि शिवभक्तों को परेशानी न हो। महाशिवरात्रि पर रविवार की सुबह भिंड के लाहरौरी मंदिर पर कांवड़िए गंगाजल चढ़ाएंगे। किशनी-रामनगर मार्ग से गुजरने वाले मध्य प्रदेश के कांवड़िए अधिक परेशान नजर आए। भिंड के ग्राम जगनपुरा निवासी अमित भारद्वाज ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से प्रति वर्ष महाशिवरात्रि पर कांवड़ चढ़ाने के लिए श्रृंगीरामपुर जाते हैं। प्रति वर्ष वह यह सोचकर आते हैं कि किशनी-रामनगर मार्ग दुरुस्त हो गया होगा, परंतु...