मैनपुरी, फरवरी 5 -- किशनी के विधायक ब्रजेश कठेरिया ने विधानसभा में सवाल पूछा तो सरकार हरकत में आ गई और डीएम मैनपुरी को पत्र भेजकर पूछे गए सवाल का तत्काल जवाब उपलब्ध कराने के निर्देश जारी कर दिए। विधायक ने नगर विकास मंत्री से सवाल किया कि किशनी नगर पंचायत के कृष्णानगर मोहल्ले में जर्जर पानी की टंकी है। जनसुरक्षा और बेहतर आपूर्ति के दृष्टिगत सरकार नई पानी की टंकी का निर्माण कब तक कराएगी। इस सवाल का जवाब प्रशासन की ओर से शासन को भेजा गया है। प्रभारी अधिशासी अधिकारी किशनी गोपाल शर्मा ने किशनी विधायक द्वारा पूछे गए पानी की टंकी से जुड़े सवाल पर जानकारी दी है कि कृष्णानगर में पानी की टंकी जर्जर है। नवनिर्माण के लिए जलनिगम के अधिशासी अभियंता फिरोजाबाद द्वारा पानी की टंकी का सत्यापन कर लिया गया है। डीपीआर बनाने के लिए पत्र भेजा गया था। 19 जनवरी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.