हापुड़, फरवरी 20 -- थाना मंडावर की चंदक पुलिस चौकी के अन्तर्गत गांव किशनपुर व रायपुर बेरीसाल के बीच शुक्रवार देर शाम जंगल में गुलदार का कई दिन पुराना शव मिल। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। वन विभाग दरोगा रूचित चौधरी ने बताया कि शव फूल गया है, जिससे प्रतीत हो रहा है कि शव कई दिन पुराना है। गुलदार की मौत के कारण का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगा। बताया कि शव मादा गुलदार का है, जिसकी उम्र लगभग छह वर्ष के करीब है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...