सुपौल, जून 6 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को जीविका की ओर से वश्वि पर्यावरण दिवस पर जीविका दीदियों ने पौधारोपण किया। वश्वि पर्यावरण दिवस के मौके पर जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक विजय कुमार साहनी ने किशनपुर प्रखंड की कदमपुरा पंचायत स्थित सावन संकुल स्तरीय संघ में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही पौधरोपण का महत्व बताया। उन्होंने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़ लगाने की अपील भी की। मौके पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक चंदन कुमार संकुल स्तरीय संघ की अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष ने भी संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक ने संकुल स्तरीय संघ के दीदियों को पर्यावरण की रक्षा के लिए पेड़ लगाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में संकुल स्तरीय संघ की कई दीदियों सहित जीविका कर्मी एवं कैडर उपस...