लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- पलियाकलां। शाम को सर्दी और दिन में पड़ने वाली गर्मी के बीच जंगल में सुबह और शाम हो रहे गुलाबी मौसम बाघों को खासा रास आ रहा है। इन दिनों दुधवा और किशनपुर में पहुंच रहे सैलानियों को बड़ी आसानी से बाघ के दीदार हो रहे हैं। किशनपुर में पहुंचे सैलानियों को नजदीक से बाघ दिखाई दिया। बाघ को देख सैलानी रोमांचित हो उठे। सैलानियों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। दुधवा टाइगर पार्क की किशनपुर रेंज में सैलानियों को पास से बाघ दिखाई दिया। बाघ को देख सैलानी रोमांचित हो उठे। पहले हाथी पर सवार सैलानियों को बाघ दिखाई दिया उसके बाद जिप्सी पर सवार सैलानियों को बाघ का दीदार हुआ। बता दें कि दुधवा में होली पर्व से सैलानियों का जमावड़ा लगा हुआ है जो अभी भी बरकरार है। सैलानियों ने बताया कि उन्होंने पहली बार इतनी नजदीक से ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.