बुलंदशहर, फरवरी 10 -- पावर कॉरपोरेशन के एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि बिजली घर जोखाबाद नंबर दो से पोषित किशनपुर ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति 11 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि यह कटौती नए किशनपुर फीडर की लाइन निर्माण कार्य के चलते की जा रही है।लाइन निर्माण कार्य के दौरान किशनपुर, बिशनपुर, राजारामपुर, सावली और हृदयपुर गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। एसडीओ ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे कार्य के दौरान धैर्य बनाए रखें। कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...