भागलपुर, अक्टूबर 5 -- किशनगंज. संवाददाता लगातार बारिश से किशनगंज होकर बहने वाली नदियां उफान पर है। दिघलबैंक में कनकई नदी का जलस्तर बढ़ने से सिंघीमारी, लोहागाड़ा, सतकौआ पंचायत के एक दर्जन गावों में नदी का पानी प्रवेश कर गया है। इसी तरह ठाकुरगंज में मेची व महानंदा नदी उफान पर है। जिसके कारण आधा दर्जन गांवो में नदी का पानी घुसने से अफरातफरी का माहौल है। वहीं पोठिया प्रखंड में भी महानंदा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में नदी का पानी प्रवेश कर गया है। प्रशासनिक अधिकारी प्रभावित इलाके में फंसे लोगों को निकालने में लगे हुए हैं। कुल मिलाकर नदियों के आसपास के इलाके में भय का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.