कटिहार, जनवरी 10 -- कटिहार, एक संवाददाता रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर किशनगंज-अजमेर और अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज़ एक्सप्रेस के ठहराव को प्रायोगिक आधार पर मंजूरी दे दी है। यह सुविधा 12 जनवरी 2026 से लागू होगी। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार ट्रेन संख्या 15715 किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज़ एक्सप्रेस किशनगढ़ स्टेशन पर रात 8:17 बजे पहुंचेगी और 8:19 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं ट्रेन संख्या 15716 अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज़ एक्सप्रेस का ठहराव दोपहर 12:27 बजे से 12:29 बजे तक रहेगा। सीपीआरओ ने बताया कि यह ठहराव फिलहाल प्रयोग के तौर पर दिया गया है। यात्रियों की संख्या और प्रतिक्रिया के आधार पर आगे इसे स्थायी किया जा सकता है। लंबे समय से क्षेत्र के यात्रियों की मांग थी कि इस मार्ग की प्रमुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.