अररिया, फरवरी 23 -- अररिया। एक संवाददाता नेताजी सुभाष स्टेडियम स्थित जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में रविवार को भव्य समारोह के बीच जिला सीनियर क्रिकेट टीम की नई जर्सी का लोकार्पण किया गया। जर्सी का विमोचन मोहनी देवी मेमोरियल स्कूल के निदेशक सह समाजसेवी डॉ. संजय प्रधान ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को नई ड्रेस प्रदान करते हुए कहा कि यह जर्सी केवल परिधान नहीं, बल्कि मैदान पर खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और जिले के सम्मान का प्रतीक है। समारोह में संघ के अध्यक्ष प्रवीर कुमार विश्वास, सचिव राजेंद्र प्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष परवेज़ आलम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों को अनुशासन और समर्पण के साथ खेलने की प्रेरणा दी। जर्सी लॉन्चिंग के तुरंत बाद अररिया मेंस सीनियर टीम को बीसीए सीनियर वन डे ट्रॉफी के अगले चरण के लिए पूर्णिया रव...