पूर्णिया, दिसम्बर 27 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी अनुमंडल के बायसी पूरब चौक के समीप कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में एक जनसंवाद का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किशनगंज सांसद डॉ. मो. जावेद आजाद ने लोगों की समस्या सुनी। कार्यक्रम में किशनगंज सांसद ने लोगों की समस्या सुनाकर आवेदन लिया। इसके बाद जिलाध्यक्ष को समस्या के समाधान के लिए विभागीय अधिकारी से मिलने का निर्देश दिया। सांसद ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या जल्द से जल्द दूर की जाएगी। मौके पर प्रखंड प्रमुख इम्तियाज आलम, राज सिंह, कमल यादव, अश्वनी टुडू, राज किशोर एवं तूफान आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.