किशनगंज, अगस्त 30 -- किशनगंज। संवाददाता शहर में शुक्रवार को आयकर विभाग ने एक बड़े उद्योगपति और प्रतिष्ठित कारोबारी के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। जिससे शहर में हड़कंप मच गया। टीम पटना व दूसरे शहरों से किशनगंज पहुंची है। यह कार्रवाई नेमचंद रोड, भगत टोली, धर्मशाला रोड और पश्चिमपाली जैसे प्रमुख कारोबारी और रिहायशी इलाकों में की जा रही है। छापेमारी टीम में शामिल इनकम टैक्स के एक अधिकारी ने बताया कि दफ्तरी ग्रुप के किशनगंज व कोलकाता स्थित ठिकाने पर शुक्रवार की सुबह से रेड चल रही है। अधिकारी ने बताया कि जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अधिकारिक रुप से कुछ कहा जा सकता है। इधर, सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी आर्थिक अनियमितताओं और कथित काले धन से जुड़े मामलों की जांच के सिलसिले में हो रही है।छापेमारी सुबह तड़के हुई, जब आयकर विभाग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.