किशनगंज, जनवरी 31 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज व्यवहार न्यायालय में इन दिनों सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हाल के दिनों में किशनगंज कोर्ट को ईमेल से धमकी मिली थी। इसके बाद से ही न्यायालय की सुरक्षा पहले से ज्यादा कड़ी कर दी गई है। कोर्ट प्रवेश के लिए दो मुख्य द्वार है। सुरक्षा को लेकर कोर्ट के प्रवेश वाले द्वार में पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रतिनियुक्त सुरक्षा कर्मियों द्वारा प्रवेश द्वार में प्रत्येक दिन मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही किसी की इंट्री की जाती है। कोर्ट आने वाले व्यक्तियों की आधार कार्ड सहित अन्य आईडी दस्तावेज से फोन नंबर,पता आदि की इंट्री के बाद ही प्रवेश करने दिया जाता है। कोर्ट कर्मी,सुरक्षा कर्मी व अधिवक्ता के अलावा अन्य किसी के वाहन की इंट्री पर रोक है। कोर्ट आने वाले व्यक्ति कोर्ट के बाहर वाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.