किशनगंज, मार्च 17 -- बिहार के किशनगंज में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के पांच जवानों के साथ बंधक बनाकर मारपीट की गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के बेलवा गांव की है जहां एसएसबी जवान एक ड्रग तस्कर को पकड़ने गये थे। जिला पुलिस की मदद से एसएसबी की टीम ने उन्हें मुक्त कराया। एसडीपीओ गौतम कुमार ने कहा है कि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बंधक बनाए गए एसएसबी जवानों की पहचान राजेश सुधु, रामचंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सुखदेव कुमार और राजेश साहनी के रूप में हुई है। ये जवान ड्रग तस्करों का पीछा कर रहे थे और जब बेलवा गांव पहुंचे, तो ग्रामीणों ने जवानों को किडनैपर बताकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आनन फानन में ग्रामीणों ने जवानों को घेर लिया और उन्हें बंधक बना लिया। सभी जवान एसएसबी की 19वीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.