संवाददाता, मई 2 -- किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के ब्वॉयज हॉस्टल परिसर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र का शव शुक्रवार को फांसी पर लटका मिला। मृतक छात्र सहजप्रीत सिंह (19) पंजाब के गुरदासपुर रनिया का रहने वाला था। बताया जाता है की मृतक छात्र कॉलेज के ब्वॉयज हॉस्टल में रहता था। एसडीपीओ वन गौतम कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया है। घटना को लेकर फिलहाल यूडी केस दर्ज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह हॉस्टल के कमरे में छात्र सहजप्रीत सिंह का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। जब कमरे से निकलने में देरी हुई तब पास के छात्र व मृतक के एक रिश्तेदार कमरे की तरफ गए तो कमरा बंद था। कुछ आशंका होने पर कमरे को खुलवाया गया। कमरे में छात्र सहजप्रीत का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। यह देखकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.