किशनगंज, जून 13 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कभी चिलचिलाती धूप तो कभी रिमझिम बारिश, मौसम के बदलते रूप में भी महिला संवाद कार्यक्रम निरंतर जारी है। उत्साह उमंग से महिलाएं, संवाद कार्यक्रम में हिस्सा ले रही हैं। किशनगंज जिला में अब तक 1130 ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है। संवाद कार्यक्रम में 2 लाख 23 हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। लाखों की संख्या में महिलाओं की भागेदारी, महिला संवाद कार्यक्रम को प्रभावी बना रहा है। चरणबद्ध तरीके से यह कार्यक्रम 1262 ग्राम संगठन में आयोजित किया जाना है। आकांक्षा, सुझाव, अनुभव, सामजिक विकास का उद्देश्य लिए महिलाएं, संवाद कार्यक्रम में सशक्त भागीदारी दे रही हैं। किशनगंज सदर प्रखंड में लक्षित 100 ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम संपन्न हो गया है। जिले के बाकी छह प्रखंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.