हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, दिसम्बर 10 -- बिहार में जारी बुलडोजर ऐक्शन के बीच अतिक्रमणकारियों की पुलिस एवं प्रशासन की टीम से भिड़ंत हो रही है। ताजा मामला किशनगंज से आया है। यहां सदर थाना क्षेत्र के खगड़ा स्थित कालू चौक मेला ग्राउंड में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा। आक्रोशित लोगों ने अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर परिषद की टीम पर हमला बोल दिया। अमीन पर चाकू जैसे धारदार हथियार से वार किया गया। अचानक हुए इस हमले में नगर परिषद के अमीन कमलेश कुमार, बुलडोजर जेसीबी चालक कृपा कुमार और ट्रैक्टर चालक नदीम घायल हो गए। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में जेसीबी भी क्षतिग्रस्त हो गई। टीम अतिक्रमण हटाने में जुटी थी, तभी विरोध जताते हुए भीड़ ने रोड़ेबाजी शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियो...