किशनगंज, जनवरी 26 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर की जीवनरेखा कहे जाने वाले बाबू वीर कुंवर सिंह बस स्टैंड की हालत इन दिनों बद से बदतर होती जा रही है। नगर परिषद के लिए हर साल एक करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व देने वाला यह बस स्टैंड बुनियादी सुविधाओं के नाम पर बदहाली का शिकार है। गंदगी, दुर्गंध और अव्यवस्था ने यहां से सफर करने वाले हजारों यात्रियों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है। बस स्टैंड में घुसते ही बदबू से सामना बस स्टैंड परिसर में प्रवेश करते ही यात्रियों को बदबूदार माहौल झेलना पड़ता है। चारों ओर फैला कचरा और सड़ांध यात्रियों को नाक पर रुमाल रखने को मजबूर कर देता है। खासकर शौचालयों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण शौचालयों से उठने वाली तेज दुर्गंध पूरे परिसर में फैल जाती है। जगह-जगह कचरे का अंबार बस स्टैंड के ...