किशनगंज, फरवरी 19 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को सदर थाना की पुलिस ने उड़ीसा के भुवनेश्वर से बरामद किया है। सदर पुलिस मंगलवार को बरामद नाबालिग लड़की को अपने साथ किशनगंज लेकर पहुंची। नाबालिग को परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले में 6 फरवरी को नाबालिग के अपहरण की प्राथमिकी किशनगंज सदर थाना में दर्ज करवाई गई थी। जिसमें कुछ लोगों को आरोपी बनाया गया था। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस केस का अनुसंधान करते हुए नाबालिग लड़की की बरामदगी में जुटी हुई थी। पुलिस नाबालिग लड़की के उड़ीसा में रहने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद किशनगंज पुलिस की एक टीम को उड़ीसा के भुवनेश्वर भेजा गया था। भुनेश्वर पुलिस की मदद से नाबालिग लड़की को बरामद कर मंगलवार को किशनगंज लाया गया। बताया जाता है कि बेटी को घर में नहीं देख मां ने काफी खोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.