भागलपुर, अप्रैल 27 -- किशनगंज। संवाददाता जिले के सदर थाना क्षेत्र के बेलवा में 17 मार्च को एसएसबी जवानों के साथ हुये मारपीट की घटना मामले के एक आरोपी को पुलिस ने शनिवार की शाम को गिरफ्तार किया है।पकड़ा गया आरोपी रविउल इस्लाम अर्राबाड़ी थाना क्षेत्र का निवासी हैं।17 मार्च को एसएसबी 19 वीं बटालियन ठाकुरगंज की टीम फेक करेंसी की सूचना के सत्यापन हेतु बेलवा चौक पर पहुंची थी। अचानक कुछ लोगों के द्वारा एसएसबी जवानों को घेर लिया गया था। हमलावरों ने जवानों के साथ मारपीट भी की थी। जिस कारण कुछ जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर जवानों को सुरक्षित निकाला था और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.