भागलपुर, जनवरी 10 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को ठाकुरगंज के प्रसिद्ध श्री हरगौरी मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सोमनाथ मंदिर स्वाभिमान पर्व धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर भोले शंकर के उद्घोष के साथ पूजन किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिजली सिंह, नगर अध्यक्ष अतुल सिंह तथा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अमित सिन्हा ने बताया कि 1026 ईस्वी में विदेशी आक्रमणकारी महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर पर हमला कर उसे ध्वस्त कर दिया था। वर्ष 2026 में इस बर्बर आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे हो रहे हैं। सोमनाथ मंदिर की सहनशीलता, पुनरुत्थान एवं निरंतरता को रेखांकित करने के लिए भाजपा ने इस वर्ष को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के रूप में घोषित किया है। देशभर के सभी शिव मंदिरों में भाजपा नेताओं द्वारा इस पर्व पर पूजन का आयोज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.