भागलपुर, जून 7 -- किशनगंज। एक संवाददाता किशनगंज जिले में शनिवार को सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया गया। इस दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम देखा गया। जिले में 284 स्थानों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। बाइक से भी पुलिस संवेदनशील जगहों पर नजर रख रही थी। सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर रही। शहर के ईदगाह करबला, घासपट्टी मस्जिद, फलचौक स्थित मस्जिद, अंजुमन इस्लामिया सहित अन्य ईदगाह में नमाज अदा की गई। इस दौरान देश की तरक्की, अमन शांति की दुआ मांगी गई। पोठिया से नि.सं. के अनुसार पोठिया प्रखंड क्षेत्र के सभी ईदगाह में शनिवार को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में बड़े ही उत्साह के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व मनाया। इस दौरान जहां तमाम ईदगाहों के बाहर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट तैनात दिखे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.