भागलपुर, जनवरी 16 -- दिघलबैंक। निज संवाददाता। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए विद्युत विभाग दिघलबैंक अनुमंडल ने अपने स्तर से पूरी तरह तैयारी कर लिया है। विभाग के सभी विद्युत उपकेंद्रों पर प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित कर उपभोक्ताओं के समस्याओं का समाधान किया जाएगा। सरकार के निर्देशानुसार सात निश्चय योजना पार्ट 3 के अन्तर्गत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जनता दरबार लगाने का निर्णय लिया गया है। दिघलबैंक विद्युत अनुमंडल के प्रभारी सहायक अभियंता परमित रंजन ने बताया कि सभी अंचल, प्रमंडल,अवर प्रमंडल एवं सेक्शन कार्यालय में सोमवार को दोपहर बारह से दो बजे तक तथा शुक्रवार को दोपहर तीन से साढ़े चार बजे तक उपभोक्ताओं की शिकायत सुनी जाएगी एवं इसका तत्काल समाधान भी किया जाएगा। उपभोक्ताओं की समस्याओं के निदान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.