भागलपुर, जनवरी 1 -- बिशनपुर, निज संवाददाता। गुरुवार से नव वर्ष 2026 की शुरुआत हो गई। कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र में लोगों ने साल के पहले दिन का जश्न जम कर मनाया। नव वर्ष के पहले दिन लोगों ने अपने अपने इष्ट देवी देवताओं की पूजा अर्चना करते हुए साल के पहले दिन का विधिवत रूप से शुरुआत की।कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर बाजार स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर, असुरा ग्राम स्थित कनकेश्वर शिव तथा अंधासुर स्थित प्राचीन शिवालयों में लोगों की काफी भीड़ देखी गई। लोगों ने मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की। वहीं दूसरी ओर कोचाधामन प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नव वर्ष के उपलक्ष्य पर पिकनिक मनाने के लिए हिल स्टेशन व अन्य जगहों की ओर रवाना हुए। बुधवार रात्रि 12 बजे के बाद से ही गुरुवार पूरे दिन तक लोग एक फोन कॉल,वीडियो कॉल तथा अन्य सोशल मीडिया के माध्यम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.