भागलपुर, जनवरी 6 -- किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज-ठाकुरगंज पथ पर सालकी के पास मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई व एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक की पहचान इरफान 24 वर्ष छतन टोला निवासी के रूप में हुई है ।बताया जाता है कि मृतक इरफान अपने साला के साथ बाइक से घर से बेलवा जा रहे थे।तभी ठाकुरगंज की ओर से आ रही ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी।ठोकर से युवक की मौके पर ही मौत हो गईं।एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस और यातायात थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।बताया जाता है की मृतक जीजा और साला बाइक पर बेलुआ जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.