भागलपुर, दिसम्बर 8 -- पोठिया, निज संवाददाता। सोमवार को उत्तक्रमित उच्च विद्यालय कालियागंज में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग आधारित संकुल स्तरीय प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में संकुल के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता तथा मोहम्मद नादिर अहसन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के पश्चात छात्र छात्राओं ने विज्ञान, गणित और क्विज प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में मतीउर रहमान, संध्या कुमारी, कुमारी निधि सहित कई वरीय शिक्षक शामिल रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार आईए प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में उत्तक्रमित मध्य विद्यालय के रोहित चौधरी प्रथम स्थान पर रहे। वहीं विकसित भारत प्रोजेक्ट के लिए जानकी कुमारी ...