भागलपुर, जनवरी 12 -- किशनगंज एक संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में सोमवार को युवाओं के प्रेरणा श्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती पर क्विज प्रतियोगिता एवं मासिक टेस्ट आयोजित किया गया। इसमें विजेता बने प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए विद्यार्थी परिषद उत्तर बिहार के प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि क्विज प्रतियोगिता एवं मासिक टेस्ट में शामिल होकर युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भारतीय इतिहास में भगवान श्री राम, भगवान श्री कृष्ण, स्वामी विवेकानंद, मंगल पांडे , भगत सिंह जैसे युवा हुए वैसा ही युवा आज की वर्तमान पीढ़ी को चाहिए तभी भारत विश्व गुरु बन सकता है l विभाग संयोजक अमित मंडल ने कहा स्वामी विवेकानंद ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.