भागलपुर, जून 14 -- किशनगंज। संवाददाता शहर को स्वच्छ व जाम मुक्त बनाए जाने की कवायद दूसरे दिन शनिवार को भी जारी थी। शनिवार की सुबह लाइन खनका चौक के पास अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया एसडीएम लतीफुर रहमान अंसारी व एसडीपीओ वन गौतम कुमार की मौजूदगी में अभियान चलाया जा रहा है।मौके पर नगर परिषद की टीम और पुलिस बल भी मौजूद थी।चौक के पास ही लगाए गए अतिक्रमित दुकान को हटवाया गया। एसडीपीओ वन गौतम कुमार ने कहा कि शहर में काई जगह जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।जिससे यातायात व्यवस्था में समस्या आती थी।इसे लेकर चिन्हित स्थलों को अतिक्रमण मुक्त करवाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.