भागलपुर, दिसम्बर 2 -- किशनगंज, संवाददाता। निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार को किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र के राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान को 2 लाख 50 हजार रुपए घुस लेते हुए गिरफ्तार किया है। कार्रवाई सुबह में शहर में अभिषेक होटल के पास की गई।पीड़ित से दो लाख 70 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई थी।खगड़ा वार्ड संख्या 22 निवासी पीड़ित ओवेस अंसारी ने 30 नवंबर को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज करवाई थी।जिसमें यह शिकायत दर्ज करवाई गई थी की उनके जमीन के परिमार्जन के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है।परिवाद दर्ज किए जाने के बाद मामले का सत्यापन करवाया गया। सत्यापन के बाद निगरानी थाना कांड संख्या 103/25 के तहत मामला दर्ज करवाया गया। कार्रवाई पटना से पहुंची निगरानी डीएसपी विनोद कुमार पांडे के नेतृत्व में की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.