भागलपुर, जनवरी 5 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति (नमामि गंगे), फॉरेस्ट टास्क फोर्स एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक टास्क फोर्स की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया कि किशनगंज शहर के चूड़ीपट्टी क्षेत्र में पूर्व में अवैध संचालन एवं बायो-मेडिकल वेस्ट के गलत निष्पादन के आधार पर 14 पैथोलॉजी एवं नर्सिंग होम को सील कर निर्धारित अर्थदंड अधिरोपित किए जाने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने पुन: निर्देश दिया कि जिले में संचालित पैथोलॉजी एवं नर्सिंग होम के अवैध संचालन एवं बायो-मेडिकल वेस्ट के निष्पादन की ...