भागलपुर, सितम्बर 12 -- किशनगंज. हिंदुस्तान प्रतिनिधि। मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज में शुक्रवार को एचआइवी/एड्स/एसआइवी बचाव व नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सघन अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) संजीव कुमार ने की। प्रधानाचार्य ने कहा कि युवा पीढ़ी को सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जागरूक करना कॉलेज की प्राथमिकता है। ऐसे कार्यक्रम छात्रों को सही दिशा और समाज को स्वस्थ संदेश देते हैं। सदर अस्पताल के डॉ. जय नारायण ने छात्र-छात्राओं को एचआईवी/एड्स से संबंधित जानकारी दी और कहा कि जागरूकता ही इस बीमारी से बचाव का सबसे बड़ा साधन है। समय रहते सतर्क रहने पर एचआईवी को नियंत्रित किया जा सकता है। प्रो.(डॉ) सजल प्रसाद ने युवाओं से इस विषय पर खुलकर चर्चा कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.