भागलपुर, मार्च 9 -- किशनगंज।संवाददाता बीपीएससी पास टीआरई थी नवनियुक्त शिक्षकों को आज खगड़ा स्टेडियम परिसर में नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।11 बजे पटना से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव स्ट्रीम द्वारा प्रसारण होगा।इसके बाद जिले में आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।तीसरे चरण के 1014 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।नियुक्ति पत्र डीएम के हाथों दिया जाएगा।नियुक्ति पत्र दिए जाने को लेकर दो दिन पूर्व से ही तैयारी की जा रही थी।जिसमे वर्ग 1 से 5, 11 से 12, 6 से 8 के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को लेकर किशनगंज ज़िले के अलावे दूसरे जिलों के कई शिक्षक अभ्यर्थी एक दिन पूर्व ही किशनगंज पहुंच चुके थे।शिक्षक की नौकरी मिलने को लेकर युवक व युवतियां उत्साहित थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.