भागलपुर, दिसम्बर 24 -- किशनगंज. हिंदुस्तान प्रतिनिधि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 27 नवंबर 2025 से 08 मार्च 2026 तक बाल विवाह को समाप्त कराने बालिकाओं एवं महिलाओं के बीच शिक्षा, कौशल, उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु पूरे देश में 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, उक्त के आलोक में किशनगंज ज़िले में 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान चलाने हेतु चरणबद्ध रूप से कार्ययोजना जिला पदाधिकारी महोदय, किशनगंज के द्वारा बनाया गया है। बाल विवाह जैसे कुरीतियों को समाप्त करने हेतु किशनगंज ज़िले के सभी उच्च विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम चलायी जा रही है। जिला पदाधिकारी, किशनगंज ने बताया कि हमारे देश में लड़कियों के लिए विवाह की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और लड़कों के लिए 21 वर्ष निर्धारित है। इसके बावजूद आज भी हमारे समाज में बाल विवाह ज...