भागलपुर, अप्रैल 27 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने चाइल्ड हेल्प लाइन व राहत के सहयोग से कार्रवाई करते हुए शनिवार की शाम को 6 बच्चों को मुक्त करवाया है। बच्चों को बाल मजदूरी के लिए दूसरे शहरों में ले जाया जा रहा था।यह कार्रवाई ऑपरेशन एएचटीयू के तहत की गई। आरपीएफ के सहायक अवर निरीक्षक एच.पी.एस. सिंह के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम ने चाइल्ड हेल्प लाइन व राहत के साथ मिलकर यह अभियान चलाया। शाम में प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर संदिग्ध हालत में घूम रहे इन बच्चों को देखा गया। पूछताछ में पता चला कि इनमें से 1 बच्चे बंगाल के कुछ बच्चे अररिया व पूर्णिया जिले के बताए जा रहे हैं। सभी बच्चों की उम्र 15 से 17 साल के बीच है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.