भागलपुर, अप्रैल 23 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने चाइल्ड हेल्प लाइन व राहत के सहयोग से कार्रवाई करते हुए मंगलवार की शाम को 6 बच्चों को मुक्त करवाया है। बच्चों को बाल मजदूरी के लिए दूसरे शहरों में ले जाया जा रहा था।यह कार्रवाई ऑपरेशन एएचटीयू के तहत की गई। आरपीएफ के सहायक अवर निरीक्षक एच.पी.एस. सिंह के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम ने चाइल्ड हेल्प लाइन व राहत के साथ मिलकर यह अभियान चलाया। शाम में प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर संदिग्ध हालत में घूम रहे इन बच्चों को देखा गया। पूछताछ में पता चला कि इनमें से कुछ बच्चे अररिया जिले के बताए जा रहे हैं। वहीं कुछ बच्चे किशनगंज जिले के रहने वाले हैं।सभी बच्चों की उम्र 13 से 17 साल के बीच है।बताया जाता है की उन्हें काम करने के लिए अलग राज्यों में ले जाया जा रहा था। आरपीएफ के द्वारा सभी आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.