भागलपुर, मार्च 11 -- बिशनपुर, निज संवाददाता। कोचाधामन प्रखंड के बरबट्टा हाट में स्थानीय लोगो ने क्षेत्र में बढ़ते नशाखोरी के खिलाफ सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगो ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से बरबट्टा हाट में कई जगहों पर स्मेक व अन्य नशीले पदार्थो की बिक्री हो रही है, लोगो ने सड़क पर उतर टायर जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए नशा के व्यापार में शामिल लोगों के खिलाफ प्रशासन से कार्यवाही की मांग की। वही घटना की सूचना मिलते ही कोचाधामन पुलिस मौके पर पहुँची और आक्रोशित लोगों को समझाते हुए सड़क जाम को हटवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.