भागलपुर, जनवरी 28 -- किशनगंज। संवाददाता शहर के डेमार्केट ओवर ब्रिज के पास बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने वृद्ध महिला का चैन छीन लिया।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 65 वर्षीय वृद्ध महिला इति घोष डेमार्केट से दवाई लेकर डेमार्केट ओवर ब्रिज होते हुए अपने घर जा रही थी। जब महिला ओवर ब्रिज के पास पहुंची तो पूर्व से एक युवक बाइक लगाकर खड़ा था। साथ ही उसका एक साथी बाइक के पास खड़ा था। जैसे ही महिला पहुंची तो युवक महिला के गले से चेन झप्पट कर बाइक में बैठ गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.