भागलपुर, अप्रैल 19 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता शनिवार को मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में बच्चों को लू लगने से होने वाले खतरे एवं नुकसान सहित इसके बचाव के संदर्भ में जानकारी दी गई ।बहुत सारे विद्यालयों में इससे संबंधित मॉकड्रिल भी कराया गया।इस दौरान आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया और पीएमश्री 2 प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, तुलसिया में लू से बचाव को लेकर उपस्थित बच्चों को जानकारी देते हुए बताया गया कि गर्मी के मौसम में लू से कैसे बचा जाय।इस अवसर पर फोकल शिक्षक कुमार कुणाल तथा राजेश कुमार ने लू के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए छात्र एवं छात्राओं से कहा कि लू एक गर्म और शुष्क हवा होती है, जो शरीर में पानी की कमी कर सकती है और कई बार घातक भी सिद्ध हो सकती है। इसके बचाव के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.