भागलपुर, नवम्बर 8 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के निमित्त शनिवार को समाहरणालय, किशनगंज में पुलिस बल का रेन्डमनाईजेशन कार्य संपन्न किया गया। यह प्रक्रिया प्रेक्षक की उपस्थिति में जिला पदाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त उपस्थिति में की गई। रेन्डमनाईजेशन में महिला एवं पुरुष दोनों पुलिस बलों का समावेश किया गया। यह प्रक्रिया क्रमश: बहादुरगंज, ठाकुरगंज, किशनगंज एवं कोचाधामन विधानसभा क्षेत्रों के लिए की गई। प्रेक्षक ने निर्देश दिया कि तैनात किए जाने वाले सभी पुलिस पदाधिकारी केवल लॉ एंड ऑर्डर एवं सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित करेंगे। रेन्डमाईजेशन की तकनीकी प्रक्रिया जिला सूचना पदाधिकारी सिराजुल हसन द्वारा सम्पन्न कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.