भागलपुर, जुलाई 14 -- बिशनपुर।निज संवाददाता पवित्र महीना सावन की शुरुआत हो चुकी है। सोमवार की सावन माह की पहली सोमवारी को कोचाधामन प्रखंड के विभिन्न शिव मंदिरों में बाबा भोलेनाथ को जलार्पण करने को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटी। कोचाधामन प्रखंड के प्राचीन शिव मंदिर अंधासुर, बिशनपुर थाना के समीप बने नवनिर्मित शिव मंदिर, असुरा गांव स्थित कनकेश्वर शिव मंदिर, कोचाधामन, भेभरा,मोहरमारी सहित अन्य शिवालयों में बाबा भोलेनाथ को जलार्पण को लेकर सोमवार की सुबह से ही मंदिरों में शिव भक्तों का तांता लगने लगा,इस दौरान पूरा मंदिर परिसर हर हर महादेव,ॐ नमः शिवाय व बोलबम के नारे से गुंजायमान होता रहा ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.