भागलपुर, जुलाई 4 -- किशनगंज, संवाददाता। डीएम विशाल राज व एसपी सागर झा ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी रूम से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नेपाल के झापा जिले के अधिकारियों के साथ सीमा जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की। एसएसबी, कस्टम, खुफिया एजेंसियों सहित दोनों पक्षों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। चर्चा के एजेंडे में हथियार, शराब, नारकोटिक्स तस्करी के साथ बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों पर विशेष ध्यान दिया गया। इस दौरान डीडीसी स्पर्श गुप्ता, एसडीएम अनिकेत कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.