भागलपुर, जून 16 -- पोठिया। निज संवाददाता सोमवार सुबह पोठिया थाना क्षेत्र के गोरूखाल पंचायत अंतर्गत कच्चाखुआ गांव के एक 40 वर्षीय व्यक्ति नहाने के दौरान डॉक नदी में लापता हो गये। घटना के एक घंटा बाद ही ग्रामीण गोताखोरों ने लापता व्यक्ति की नदी से शव निकाला। जिसकी पहचान परिजनो ने जगदीश सिंह 40 निवासी कच्चाखुआ वार्ड संख्या 08 थाना पोठिया,किशनगंज के रूप में की है। इधर सूचना मिलते ही पोठिया पुलिस ने बरामद शव को अपने कब्जे में कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। ओर अग्रतर जांच में जुट गई। परिजनो के मुताबिक सोमवार को मृतक जगदीश सिंह अपने घर से कच्चाखुआ स्कूल स्थित डॉक नदी घाट सोमवार को सुबह नहाने गया था। परिजनों के अनुसार नहाने के क्रम में गहरी पानी में चला गया,ओर लापता हो गया। इधर मौके पर मौजूद लोगो ने जैसे ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.