भागलपुर, फरवरी 19 -- किशनगंज. संवाददाता। जन्म के साथ ही बच्चों में पाई जाने वाली गंभीर बीमारियाँ न केवल परिवार के लिए चिंता का कारण बनती हैं, बल्कि समय पर इलाज न मिलने पर बच्चों के जीवन के लिए भी खतरा बन सकती हैं। बाल हृदय रोग (जन्मजात हृदय रोग) ऐसी ही एक गंभीर समस्या है, जिसमें बच्चे के दिल की बनावट जन्म से ही सामान्य नहीं होती। लेकिन समय पर पहचान, सही रेफरल और विशेषज्ञ इलाज से ऐसे बच्चों को नया जीवन दिया जा सकता है। इसी सोच के साथ किशनगंज जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।इसी क्रम में आज राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत दो मरीजों-अल्फाज हुसैन (जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित) और अनीशा कुमारी (कटे होंठ एवं तालु की समस्या) को सदर अस्पताल किशनगंज से उन्नत उपचार के लिए आईजीआईएमएस पटना के लिए रवाना किया ...