भागलपुर, फरवरी 24 -- पोठिया। प्रखंड के कस्वाकलियागंज पंचायत स्थित कालियागंज हरिजन टोला में प्रत्येक वर्षो की तरह इस वर्ष भी ग्रामीणों की सहयोग से रविवार को दो दिवसीय हरी नाम कीर्तन का प्रारंभ किया गया जो मंगावर को समापन हो गुशेई। सोमवार को वैदिक मंत्रोचारण के साथ प्रात 10 बजे अष्ट्यम प्रारंभ किया है। अष्टयाम प्रारंभ होने से पहले गांव की 108 महिलाओं ने अनुष्ठान परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा जय श्री राम का नारा लगाती हुई कालियागंज दुर्गा मंदिर,हनुमान मंदिर तथा तैयाबपुर काली मंदिरों का परिक्रमा करती हुई, पम्पू महानंदा नदी घाट पहुंची। जहां महिला श्रद्धालुओं ने अपने अपने कलशों में महानंदा नदी के पवित्र जल भरकर कलशों का पूजन किया और जय श्रीराम का नारा लगाते हुए हरिनाम कीर्तन स्थल पर पहुंची। इधर पुरोहित ने अनुष्ठान स्थल तथा राधे...