भागलपुर, जनवरी 5 -- पोठिया निज संवाददाता,पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के छत्तरगाछ कोल्था कॉलोनी निवासी देवनंदन रॉय आत्महत्या मामले में दर्ज कांड संख्या 127/25 के दो आरोपियों के घर सोमवार को चार थाना के पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत अलग अलग आरोपी छ्तरगाछ निवासी आदिल रब्बानी तथा झिनाखोर गांव निवासी मो जिशान के घर इश्तेहार चिपकाया है। सर्किल इंस्पेक्टर ठाकुरगंज के नेतृत्व में चार थाने की पुलिस ढोल-नगाड़े के साथ फरार नामजद आरोपी छत्तरगाछ मियांबस्ती निवासी आदिल रब्बानी एवं झीनाखोर गांव के जीसान के घर पहुँची और दोनों के घरों पर इश्तेहार चिपकाया। यह कार्रवाई न सिर्फ इलाके में चर्चा का विषय बन गई है, बल्कि इससे पुलिस की सख्त कार्यशैली का भी लोगों के बीच संदेश गया है। दरअसल बीते 28 अक्टूबर को छत्तरगाछ कोल्था कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय छात्र देवनंदन रॉय का ...